कोलकाता: टॉलीगंज में खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि, मनाया बलिदान दिवस

Kolkata

कोलकाता: टॉलीगंज में शहीद खुदीराम बोस का बलिदान दिवस मनाया, आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Aug 11, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

रिपोर्ट: मानव मंडल
टॉलीगंज, कोलकाता | 11 अगस्त 2026

महान स्वतंत्रता सेनानी और युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर मंगलवार को कोलकाता के टॉलीगंज स्थित कुंडघाट बाजार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बाजार के फेरीवालों, रिक्शा एवं ऑटो चालकों और सफाई कर्मचारियों ने भी पुष्प और मालाएं अर्पित कर शहीद खुदीराम बोस को नमन किया।

11 अगस्त 1908 को दी गई थी फांसी

खुदीराम बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे युवा क्रांतिकारियों में शामिल थे। ब्रिटिश शासन ने उन्हें 11 अगस्त 1908 को मुजफ्फरपुर जेल में फांसी दी थी। उस समय उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी।

देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद करते हुए हर वर्ष 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कुंडघाट बाजार में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

इस वर्ष स्वप्न अनुच्छेद और कोलकाता टाइम्स अखबार की ओर से टॉलीगंज के कुंडघाट बाजार में खुदीराम बोस की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें केवल लेखक, कलाकार, साहित्यकार और समाजसेवी ही नहीं, बल्कि आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फेरीवालों से लेकर रिक्शा चालक, ऑटो चालक और सफाई कर्मचारी तक शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विभिन्न वर्गों के लोगों ने किया नमन

आयोजकों ने कार्यक्रम को किसी राजनीतिक दल अथवा धर्म तक सीमित न रखते हुए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया।

इस दौरान रंजीत बिस्वास, पल्लब बैरागी, देबरंजन चक्रवर्ती, तारक नाथ दत्ता, राजीव गुहा, दीप्तिमान चक्रवर्ती, शौविक दास और मानव मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खुदीराम बोस के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में देश की स्वतंत्रता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

Share :