कोबरा सांप के काटने से महिला की मौत

Agra

कोबरा सांप के काटने से महिला की मौत

Sep 29, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मृत्यु


घर की सफाई करते समय कोबरा सांप ने उंगली में काटा, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में रविवार दोपहर घर की सफाई करते समय कोबरा सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव को अपने घर ले गए।


गंगारामपुर निवासी रामदेवी (60) पत्नी थान सिंह दोपहर के समय घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कोबरा सांप ने उनकी उंगली में काट लिया। सर्पदंश के बाद महिला बेहोश हो गईं। जानकारी होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने घर ले गए।

Sumit Sharma
Author
Sumit Sharma
Share :