तालाब में शौच के लिए गया युवक फिसल कर डूबा, युवक को बचाने ता

Lakhimpur Kheri

तालाब में शौच के लिए गया युवक फिसल कर डूबा, युवक को बचाने तालाब में कूदा युवक भी फंसा, किया गया रेस्क्यू

Oct 11, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में पहुंचा राहुल

खमरिया खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जंगली नाथ मंदिर के निकट तालाब में एक युवक डूब गया। उसे बचाने के लिए पानी में उतरा एक राहगीर भी तालाब की घास में फंस गया। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। राहगीर को नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि डूबे युवक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़वा निवासी राहुल (18) पुत्र पप्पू निषाद हाईवे के उत्तर दिशा में स्थित तालाब के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

युवक को बचाने तालाब में कूदे राम नरेश भार्गव

राहुल को डूबता देखकर सड़क से गुजर रहे लोधोनी निवासी राम नरेश भार्गव उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए। उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर निकालने में सफल नहीं हो सके।

इसी दौरान राम नरेश भी पानी में मौजूद घास में फंस गए। इससे उनके लिए भी तालाब से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और बचाव की जरूरत पड़ गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने नाव से सुरक्षित निकाला

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। बचाव के दौरान नाव की सहायता से घास में फंसे राम नरेश भार्गव तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राहुल की तलाश में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

तालाब में डूबे राहुल का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस और ग्रामीण मौके पर बचाव तथा खोज कार्य में जुटे हैं।

Itwari
Author
Itwari
Share :