उन्नाव में मिनी बस पलटी, महिला यात्री की मौत, कई घायल.

Unnao

उन्नाव में मिनी बस पलटी, महिला यात्री की मौत, कई घायल

Aug 28, 2026
0 Likes
4
undefined minute read
Speak Loud
 0
 1
 2
Property view
Property view 2
Property view 3
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

Published By: Chhavi Ram Singh Yadav 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव-सफीपुर मार्ग पर दोस्ती नगर नहरिया और थाना गांव के बीच शारदा रिसोर्ट के सामने यात्रियों से भरी एक निजी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मिनी बस मियागंज से यात्रियों को लेकर उन्नाव की ओर आ रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्नाव-हरदोई-सफीपुर मार्ग पर शारदा रिसोर्ट के सामने अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला यात्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सबा (45) पत्नी इसरार अहमद, निवासी मियागंज नगर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सबा के दो बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी शामिल हैं। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, हादसे में घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद अधिकांश घायलों को घर भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही, जिससे मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Tag :
#दर्दनाक_हादसा
Chhavi Ram singh Yadav
Author
Chhavi Ram singh Yadav
Share :