बेवर। जिले के थाना बेवर क्षेत्र से एक सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर आयोजित भंडारे का धार्मिक माहौल अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों ने एक वकील की जमकर पिटाई कर दी।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बेवर थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दौरान आरोपी करन, नैना और प्रेमबाबू पर आरोप है कि उन्होंने गुंडागर्दी दिखाते हुए अधिवक्ता रोहित के साथ तीखी बहस के बाद उनके साथ गंभीर रूप से मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और धार्मिक कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।