सीतापुर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नैमिषारण्य पुलिस ने ग्राम अटवा में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से कुल 93 पौवे देशी शराब और शराब बिक्री से प्राप्त बताए जा रहे ₹11,200 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र रतन, पवन पुत्र सुरेश और हिमांशु पुत्र जैनू बाबा के रूप में हुई है। तीनों ग्राम अटवा, थाना नैमिषारण्य, जनपद सीतापुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बरामद 93 पौवों में 45 पौवे विन्डीज ब्रांड और 48 पौवे जोशीला ब्रांड के हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से ₹11,200 नकद बरामद करने का दावा किया है, जिसे कथित शराब बिक्री से प्राप्त धनराशि बताया गया है।
बरामदगी के आधार पर थाना नैमिषारण्य में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उवैस अली, कांस्टेबल अंकुर कुमार, धर्मवीर सिंह, रोविन्स कुमार, सोवन्त चौहान, रिक्रूट कांस्टेबल शिवशान्त तिवारी, पृथ्वीराज सिंह, दीपू, रोहित सिंह, अरविन्द कुमार और महिला रिक्रूट कांस्टेबल श्रुति तिवारी शामिल रहे।
रिपोर्ट: राजू कुमार बंसल | NHP Bharat News, सीतापुर