शारदीय नवरात्र: अम्बेडकरनगर में मां शैलपुत्री की पूजा

Ambedkar Nagar

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Oct 12, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई आराधना

अम्बेडकरनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर में देवी आराधना को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।

अकबरपुर के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

जिला मुख्यालय अकबरपुर के जोलाहिया, कांशीराम आवास और शेखपुरा समेत विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी। श्रद्धालु स्नान के बाद पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन किए। घंटा-घड़ियाल की गूंज तथा मां दुर्गा के जयकारों से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान नितेश पांडे, अंकेश शर्मा, बृजेश शर्मा और अजीत शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। भक्तों ने माता से परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू

मंदिरों के अलावा घरों में भी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया। परिवारों ने देवी उपासना के साथ नवरात्र के पूजा-पाठ का क्रम प्रारंभ किया।

नौ दिनों के व्रत का लिया संकल्प

नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे दिन पूजा-अर्चना और देवी भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिरों में दर्शन और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर्व मनाया।

 
 
Girish pandey
Author
Girish pandey
Share :