उत्तर प्रदेश के Shamli जिले में एक निकाह समारोह के दौरान कथित तौर पर प्रतिबंधित गोमांस परोसे जाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से करीब 40 भगोनों में संदिग्ध मांस मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है। मामले में दूल्हे फरमान और सलमान को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, Mughal Garden Marriage Home का संचालक अनीस अंसारी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।