शमसाबाद सामूहिक विवाह 2026 | श्रीनाथ जी सेवा संस्थान फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू

Agra

शमसाबाद में श्रीनाथ जी सेवा संस्थान का 13वां सामूहिक विवाह समारोह: निशुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 बेटियों के विवाह की तैयारी

Jun 16, 2026
4 Likes
14
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

शमसाबाद में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्रीनाथ जी सेवा संस्थान द्वारा आगामी 20 नवंबर, देवोत्थान एकादशी के शुभ अवसर पर 13वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में कुल 31 जरूरतमंद बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक जरूरतमंद परिवार आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद संस्थान के सदस्य घर-घर जाकर सत्यापन (वेरीफिकेशन) की प्रक्रिया पूरी करते हैं। जांच के उपरांत केवल 1 रुपये का नाममात्र शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर की जा रही है। अब तक लगभग 24 रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं, जिनमें जाटव, नाई, धोबी, माहौर, राठौर, चक, नाथ, कुशवाह सहित विभिन्न समाजों की बेटियां शामिल हैं।

संस्थान के सचिव डॉ. सतेंद्र नाइक ने बताया कि यह 13वां सामूहिक विवाह समारोह होगा, जबकि अध्यक्ष कुंज विहारी अग्रवाल ने जानकारी दी कि अब तक कुल 362 बेटियों के विवाह इस पहल के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं।

संस्थान ने सभी सहयोगियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो सकें।

यह पहल समाज में सामूहिक सहयोग, समानता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के उद्देश्य से लगातार आगे बढ़ रही है।

Share :