सीतापुर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे क

Sitapur

सिधौली कोतवाली में सपाइयों का धरना, अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रिहाई की मांग

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सीतापुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत पार्टी नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की सूचना के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे सिधौली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में बैठ गए और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

तहसील परिसर से कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता

धरने में शामिल सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी पहले तहसील परिसर में मौजूद थे। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया।

रमेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे लोगों की बात सुनने के बजाय प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं और सांसदों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

पुलिस के माध्यम से शासन तक मांग पहुंचाने की अपील

सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से अपनी मांग उच्चाधिकारियों और शासन तक पहुंचाने की अपील की। रमेश कुमार यादव ने इंस्पेक्टर से कहा कि अखिलेश यादव की रिहाई की मांग संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जाए।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और सपा प्रमुख की तत्काल रिहाई के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान कोतवाली परिसर में पुलिस की मौजूदगी बनी रही।

Raju Kumar
Author
Raju Kumar
Share :