स्थानीय विकास खंड सभागार में संचारी रोग ब्लॉक स्तरीय टास्क फ

Sitapur

स्थानीय विकास खंड सभागार में संचारी रोग ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन

Oct 7, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में संचारी रोग अभियान की समीक्षा; 12 से 30 अक्टूबर तक घर-घर चलेगा दस्तक अभियान

लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय विकास खंड सभागार में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने की। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर विभागवार जिम्मेदारियों और जरूरी उपायों पर चर्चा की गई।

जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई पर जोर

खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर रोकथाम और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा।

12 अक्टूबर से घर-घर पहुंचेगी आशा और आंगनबाड़ी टीम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई ने बताया कि 12 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। इसके साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों और गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा पात्र लोगों की आभा आईडी (ABHA ID) बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

कई विभागों ने लिया हिस्सा, पशुपालन विभाग रहा अनुपस्थित

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग के साथ यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में पशुपालन विभाग की अनुपस्थिति भी दर्ज की गई।

बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई, सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय प्रकाश, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता, बीपीएम गौरव सक्सेना, बीसीपीएम मनोज वर्मा, सुपरवाइजर सीमा रस्तोगी, फूलमती वर्मा और धर्मेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Raju Kumar
Author
Raju Kumar
Share :