सीतापुर में बाढ़ के बीच महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, केशव ग्रीन

Sitapur

सीतापुर: केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ के बीच बचाव अभियान पूरा, पुलिस ने सभी नागरिकों को सुरक्षित निकालने का दावा किया

Sep 28, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सीतापुर में बाढ़ के बीच महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, केशव ग्रीन सिटी से सभी नागरिक सुरक्षित निकाले गए


सीतापुर, 28 सितंबर 2026। रामकोट थाना क्षेत्र स्थित केशव ग्रीन सिटी में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न भीषण जलभराव के बीच चलाया गया महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सीतापुर पुलिस, SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों ने कॉलोनी में फंसे सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में राहत एवं बचाव दलों ने दिन-रात अभियान चलाया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मोटर बोट, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों तथा पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाया गया।


अंतिम व्यक्ति तक जारी रहा रेस्क्यू


प्रशासन और बचाव टीमों के मुताबिक, अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी नागरिक जलभराव वाले क्षेत्र में फंसा न रह जाए। लगातार 24 घंटे राहत एवं बचाव कार्य के बाद ऑपरेशन पूरा होने की घोषणा की गई है।


पुलिस के अनुसार, केशव ग्रीन सिटी में अब कोई नागरिक फंसा हुआ नहीं है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है।


पुलिस की लोगों से अपील


सीतापुर पुलिस ने लोगों से सरायन नदी और अन्य निचले जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही बच्चों और मवेशियों को तेज बहाव वाले पानी के नजदीक न जाने देने की सलाह दी गई है।


पुलिस ने सोशल मीडिया पर बाढ़ और जलभराव से संबंधित असत्यापित सूचनाओं एवं अफवाहों को साझा न करने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।


किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों से डायल-112 पर संपर्क करने को कहा गया है।


सीतापुर पुलिस का संदेश: नागरिकों की सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए पुलिस एवं राहत दल लगातार तत्पर हैं।

Shubham Awasthi
Author
Shubham Awasthi
Share :