जमीन के विवाद में 50 वर्षीय जाबिर की संदिग्ध मौत, चार युवकों

Sitapur

सीतापुर: जमीन बेचने के सौदे के बीच जाबिर की संदिग्ध मौत, चार युवकों पर हत्या का आरोप

Oct 5, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

जमीन विवाद में 50 वर्षीय जाबिर की संदिग्ध मौत, चार युवकों पर हत्या का आरोप


अटरिया। बांसखेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर 50 वर्षीय जाबिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चार युवकों पर जाबिर को बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में सतीश, अमित यादव और हाशिम समेत एक अन्य युवक को नामजद किया गया है।


बताया गया कि जाबिर अपनी जमीन बेच रहे थे, जिसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये एडवांस मिले थे। बीते दिन कुछ युवक जाबिर को अपने साथ चार पहिया वाहन से लेकर गए थे। कुछ समय बाद परिजनों को जाबिर की मौत की सूचना मिली।


मामले की सूचना मिलने पर अटरिया पुलिस ने बगहिया के पास एक संदिग्ध वाहन को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, वाहन में सवार दो लोग मौके से भाग गए, जबकि दो लोगों को जाबिर के शव के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।


थाना अध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जाबिर की मौत हत्या के कारण हुई या किसी अन्य वजह से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Tag :
यूपी न्यूज
Shubham Awasthi
Author
Shubham Awasthi
Share :