सीतापुर: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से नर्सिंग कर्मचारी की मौत

Sitapur

सीतापुर: हिंद अस्पताल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से नर्सिंग कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sep 28, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

अटरिया (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हिंद अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय नर्सिंग कर्मचारी मानस मिश्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानस मिश्रा पुत्र कैलाश नाथ मिश्रा लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला संकटा देवी के निवासी थे। वह हिंद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर वह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए।

सूचना मिलने पर अटरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की और परिजनों को सूचना दी। मानस मिश्रा किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shubham Awasthi
Author
Shubham Awasthi
Share :