सीतापुर: अटरिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sitapur

सीतापुर: आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, अटरिया पुलिस ने रेवान कला से पकड़ा

Sep 30, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

अटरिया (सीतापुर)। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक मामले में वारंटी प्रमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।

पुलिस ने बताया कि रेवान कला निवासी प्रमोद (करीब 35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सोहन, को 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:05 बजे गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना अटरिया में मुकदमा संख्या 599/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल दिलीप राजपूत और कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Shubham Awasthi
Author
Shubham Awasthi
Share :