हापुड़: सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की रैली से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता

Hapur

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की रैली से गूंजा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Oct 10, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हापुड़: सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हापुड़ द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “लिव्ड एक्सपीरियंसेज़ हर्ड: रियल वॉइसेज़, रियल चेंज” पर आधारित इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा मानसिक बीमारियों से जुड़े सामाजिक कलंक व भेदभाव को समाप्त करना था।

रैली और सहभागिता

जागरूकता रैली का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अनवरपुर पहुंची। इस अभियान में लगभग 550 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों के साथ 50 शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर तनाव प्रबंधन, संवेदनशीलता और समय पर विशेषज्ञ सहायता लेने का संदेश दिया।

प्रमुख अतिथि और संबोधन

कार्यक्रम में हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद, सर्किल इंस्पेक्टर लक्ष्मी कांत, निदेशक (विधिक विभाग) ऋषि पाल सिंह, जनसंपर्क अधिकारी कृष्णराज और मीडिया मैनेजर दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) आर. पिरामिला ने मानसिक स्वास्थ्य को जीवन की गुणवत्ता का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि हमें एक ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाना चाहिए जहां हर व्यक्ति बिना किसी संकोच के अपनी परेशानियों पर बात कर सके। वहीं, पिलखुवा के सर्किल इंस्पेक्टर लक्ष्मी कांत ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में आने वाले मनोवैज्ञानिक तनाव और भावनात्मक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।

संस्थान में समापन

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पहुंचने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस दौरान ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल, एन. वर्धराजन, रघुवर दत्त, लुक्रिसिया रुपावथी और रितु अय्यर ने भी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बी.एससी. नर्सिंग पंचम सेमेस्टर की छात्राओं तान्या एवं दिव्या ने भी अपने विचार साझा करते हुए सामुदायिक सहयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नर्सिंग ट्यूटर लिजी चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की प्रो. आर. जयप्रिया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केतन शर्मा (उप-प्राचार्य), प्रो. अनीता रानी (विभागाध्यक्ष, एमएचएन) तथा यशस्वी (एसोसिएट प्रोफेसर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राचार्या ने इस आयोजन के लिए सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन डॉ. रम्या रामचंद्रन के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।

manish kumar
Author
manish kumar
Share :