संतकबीरनगर: पत्रकार राहुल राय के घर पहुंचे डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी

Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर: मातृ शोक में डूबे पत्रकार राहुल राय के घर पहुंचे डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, दी श्रद्धांजलि

Aug 2, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

संतकबीरनगर | NHP Bharat Published BY: Ramraj tiwari

संतकबीरनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदुस्तान अखबार के रिपोर्टर राहुल राय की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी शनिवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जखौता स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व हृदय गति रुकने के कारण राहुल राय की माताजी का आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना से परिवार सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग लगातार परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों और पत्रकारों ने भी राहुल राय के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

राहुल राय की माताजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और विभिन्न वर्गों के लोग लगातार उनके पैतृक आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Share :