जॉब डेस्क, नई दिल्ली।
रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6557 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6234 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- टेक्नीशियन ग्रेड-I: उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
- SC/ST: 5 वर्ष की छूट
- OBC: 3 वर्ष की छूट
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI या इंजीनियरिंग/तकनीकी योग्यता भी मांगी जा सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 30 जून 2026
- अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 31 July 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो: 01 अगस्त से 10 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
प्रश्न इन विषयों से होंगे:
- सामान्य जागरूकता
- जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग
- कंप्यूटर
- गणित
गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
सैलरी
- टेक्नीशियन ग्रेड-I: ₹29,200 प्रतिमाह
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 प्रतिमाह
रेलवे में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
NHP Bharat आपको नौकरी और भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।