नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपू

Raebareli

रायबरेली: सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट, 29 बूथों पर 23,844 मतदाता; डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया निरीक्षण

Oct 13, 2026
3 Likes
5
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सलोन (रायबरेली) : नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को मतदान कर्मियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर बनाए गए 29 बूथों के लिए 116 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि चार रिजर्व पार्टियों में 12 कर्मचारियों को रखा गया है। मतदान कर्मियों की रवानगी व्यवस्था का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ पीठासीन अधिकारियों के समय से नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने चुनाव कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

नगर पंचायत सलोन में अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज में नौ, राजकीय बालिका विद्यालय में छह, कन्या जूनियर हाईस्कूल में छह, प्राथमिक पाठशाला सलोन में चार और प्राथमिक पाठशाला सलोन देहात में चार बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है। वहीं, रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर मतदान कर्मियों की अपने-अपने केंद्रों पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मतदान कर्मियों को केंद्रों तक पहुंचने और अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।नगर पंचायत के 15 वार्डों में कुल 23,844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11,913 पुरुष और 11,931 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन का जोर निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, सीडीओ अंजू लता, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tag :
यूपी न्यूज
Ajeet Pratap Singh
Author
Ajeet Pratap Singh
Share :