कप्तानगंज (बस्ती)। भाजपा नेता एवं किसान इंटर कॉलेज मरहा-कटया-गौरा बाजार के प्रबंधक राना नागेश प्रताप सिंह रिहाई के बाद मंगलवार को अपने घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
राना नागेश प्रताप सिंह के घर पहुंचने की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनके प्रति एकजुटता जताई। घर पहुंचने के बाद राना नागेश प्रताप सिंह ने मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
समर्थकों ने कहा कि रिहाई के बाद अपने नेता के घर लौटने से उनमें खुशी का माहौल है। देर शाम तक उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
इस दौरान मंटू सिंह, हेमंत सिंह, विनय सिंह, रामसेवक चौधरी, गौरव आजाद, दिलीप दुबे, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अखंड सिंह, पवन वर्मा, रामबचन, वरुण और अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।