मैनपुरी / किशनी भारतीय स्टेट बैंक किशनी शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले श्री रामगोपाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर बैंक परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं शाखा में कार्यरत निशांत उपाध्याय के प्रमोशन होने पर भी उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह के दौरान बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने रामगोपाल शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का समापन नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। इस अवसर पर निशांत उपाध्याय को भी पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में सुधीर कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, पोखन सिंह यादव पीसी, राहुल गुप्ता सभासद, रचित पाण्डेय, सचिन राठौर, रामोतार शाक्य सहित बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने सेवानिवृत्त रामगोपाल शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।