नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश। संयुक्त समाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों पर्वों को प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला बताते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का यह पर्व भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का त्योहार परिवारों और समाज के बीच आपसी प्रेम एवं सम्मान के रिश्तों को और मजबूत करे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुख-समृद्धि की कामना
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शैलेन्द्र सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संदेश प्रेम, सद्भाव, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत हो।
‘संबंध जीवन की सबसे बड़ी पूंजी’
शैलेन्द्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि सामाजिक जीवन में रिश्तों, आपसी सम्मान और विश्वास का विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से त्योहारों को सामाजिक एकता और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा, “संबंध ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं, इन्हें स्नेह और सम्मान से सदैव संजोकर रखें।”
संयुक्त समाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समान अवसर, समान अधिकार और विकास की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।