कागारौल: सरकारी चावल की कालाबाजारी पर छापा, घर में मिला गोदाम

Agra

सरकारी चावल की कालाबाजारी पर छापा, घर में मिला गोदाम

Sep 16, 2026
2 Likes
3
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

Published By: Sonu Tomar

सरकारी चावल की कालाबाजारी पर छापा, घर में मिला गोदाम

कागारौल। सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना पर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे आपूर्ति विभाग की टीम ने कागारौल-फतेहपुर सीकरी मार्ग स्थित एक घर पर छापा मारा। छापे के दौरान घर के एक कमरे में अवैध गोदाम बना हुआ मिला, जहां से भारी मात्रा में राशन का चावल बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच और कार्रवाई

एआरओ सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद चावल फोर्टिफाइड पाया गया है। फिलहाल चावल के जब्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद ही वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी। कार्रवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक खेरागढ़ चंद्रशेखर सहाय भी मौजूद रहे।

आरोपियों की संलिप्तता

एआरओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में राहुल और ऋषि के नाम सामने आए हैं। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर 2025 को भी राहुल और ऋषि समेत कई लोगों के खिलाफ चावल की कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

SONU TOMAR
Author
SONU TOMAR
Share :