प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में मेधावी बच्चों का सम्मान

Sitapur

प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में मेधावी बच्चों का सम्मान

Oct 3, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

SHO तंबौर बृजेश कुमार राय ने ‘स्टार ऑफ द मंथ’ बच्चों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

बेहटा/सीतापुर। विकासखंड बेहटा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष तंबौर बृजेश कुमार राय ने सितंबर माह के लिए चयनित ‘स्टार ऑफ द मंथ’ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान लगातार पांच वर्षों तक कक्षा एक से कक्षा पांच तक ‘स्टार ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार हासिल करने वाले कक्षा पांच के 11 छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही विद्यालय में स्थापित रीडिंग कॉर्नर का उद्घाटन भी किया गया, जिससे बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने और उनकी शैक्षिक क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में बेहटा के एआरपी मोहम्मद कामरान, तुफैल अहमद खान एवं रिजवान मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावी बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा की।

Raju Kumar
Author
Raju Kumar
Share :