बाढ़-जलभराव भी नहीं रोक पाया जज्बा, बिरसिंहपुर में शिक्षकों-

Sitapur

बाढ़-जलभराव भी नहीं रोक पाया जज्बा, बिरसिंहपुर में शिक्षकों-छात्रों ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

Oct 3, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

बाढ़ और जलभराव के बीच मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती


सिधौली। थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर में गोमती नदी की बाढ़ और जलभराव के बीच शिक्षकों एवं छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।


जलभराव की विषम परिस्थितियों के बावजूद विद्यालय के शिक्षक और छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, उनके विचारों और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान छात्रों को गांधी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बाढ़ और जलभराव के बीच भी शिक्षकों व छात्रों का उत्साह देखने को मिला।

Shubham Awasthi
Author
Shubham Awasthi
Share :