🌅 *मीडिया सैल जनपद हापुड़* 🌅
*दिनांक 03-10-2026*
_*➖“कपड़े से भरे कैन्टर गाड़ी की लूट करने वाले गिरोह के साथ हापुड़ पुलिस की हुई मुठभेड़”➖*_
➡️ *जनपदीय स्वाट टीम व थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक घायल सहित 05 शातिर बदमाश गिरफ्तार।*
➡️ *जिनके कब्जे से लूटा गया कैन्टर मय शत-प्रतिशत माल (माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये), अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं एक अवैध चाकू बरामद।*
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 27/28.09.2026 की रात्रि में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बलवापुर-बृजघाट रोड़ पर एक कैन्टर गाड़ी को रोककर चालक व हैल्पर को अपनी कार में बंधक बनाकर जनपद अमरोहा क्षेत्र में छोडकर उनकी कैन्टर गाड़ी (जिसमें जैकेट बनाने वाला कपड़ा भरा था) को लूटने की घटना कारित की गयी थी।*
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्त जावेद व अजीम शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध दिल्ली एवं जनपद मुरादाबाद, सम्भल व हापुड़ में हत्या, चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।*
*प्रेसनोट व फोटो*
👇👇👇