रिपोर्टर मुकेश कुमार वर्मा बाराबंकी पुलिस लाइंस में महात्मा

Barabanki

रिपोर्टर मुकेश कुमार वर्मा बाराबंकी पुलिस लाइंस में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Oct 3, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

रिपोर्टर मुकेश कुमार वर्मा

बाराबंकी। महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बाराबंकी पुलिस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित क्वार्टर गार्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की रक्षा की शपथ दिलाई।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से देश की आजादी, एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करने तथा किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनपद के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया।

रिजर्व पुलिस लाइंस के कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


Mukesh Kumar Verma
Author
Mukesh Kumar Verma
Share :