गढ़मुक्तेश्वर। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में आज समाज पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक यादव का मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गांव में आयोजित जलसे के दौरान अभिषेक यादव के पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। स्वागत कार्यक्रम में लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
अभिषेक यादव ने भी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सम्मान और एकता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।