हर्रैया में पल्लवी पटेल की हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Basti

हर्रैया में पल्लवी पटेल की हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोशघघौवा से खम्हरिया तक हुआ जोरदार स्वागत, सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Oct 2, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हर्रैया, बस्ती। अपना दल कमेरावादी की सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने गुरुवार को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। बस्ती सीमा घघौवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद परसरामपुर और मखौड़ा होते हुए उनका काफिला खम्हरिया चौराहे पहुंचा।

खम्हरिया में पल्लवी पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचीं, जहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता से सीधा संवाद बनाए रखना जरूरी है।

पल्लवी पटेल के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभा स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Ramraj Tiwari
Author
Ramraj Tiwari
Share :