बाजार जा रहे परिवार की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

Agra

बाजार जा रहे परिवार की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

Oct 2, 2026
0 Likes
3
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर


पिनाहट। कस्बे के नदगवां तिराहे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका छह वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।

Vijay Sharma
Author
Vijay Sharma
Share :