कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इन मूल्यों को अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ पुलिस सेवा में भी आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई।
पुलिसकर्मियों से पुलिस सेवा को जनसेवा का माध्यम मानते हुए नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/CAW, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ/आंकिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिसिंग का संदेश दिया गया।