राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Hapur

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Oct 2, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हापुड़ में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेलवे रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सादगीपूर्ण जीवन, सत्यनिष्ठा, अनुशासन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने आचरण और कार्यों से यह संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा के लिए पद से अधिक दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का दिया नारा “जय जवान, जय किसान” देश के जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान देने वाला संदेश है, जो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्यों ने लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा समाज में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना को बढ़ावा देने की बात कही गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, तहसील उपाध्यक्ष तारा चंद जाटव, फारुख अहमद और विजय चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

manish kumar
Author
manish kumar
Share :