मैनपुरी के इतिहास में मैनपुरी की पुलिस को पहली बार मिला वीर

Mainpuri

मैनपुरी के इतिहास में मैनपुरी की पुलिस को पहली बार मिला वीरता पदक

Oct 2, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ में तैनात थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरता पदक देकर जनपद मैनपुरी पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

जनपद मैनपुरी में यह साहस और पराक्रम का पहला उदाहरण देखने को मिला है। वीरता पदक मैनपुरी के पूर्व में थाना अध्यक्ष रहे बिछवा वर्तमान में एलाऊ थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को दिया गया है। वीरता पदक मिलने के बाद प्रदेश में मैनपुरी पुलिस का नाम रोशन हुआ है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के साहसी कर्मचारियों को यह पदक वितरण किए गए हैं।

जनपद आगरा में सिंघम के नाम से जाने जाने वाले अवनीश त्यागी ने जनपद मैनपुरी में कई महत्वपूर्ण खुलाशे किये। उन्होंने जनपद में कई घटनाएं अनावरण की है साथ ही कई अपराधियों को पुलिस में मुटभेढ में गिरफ्तार किया था। एक कुख्यात 2 लख रुपए का इनामी बदमाश जीतू ठाकुर से पुलिस की मुटभेड हुई जिसमें कर अपराधी जीतू ठाकुर को मार गिराया था। घटना के समय अगर 1 मिनट और देर होती तो कई पुलिस कर्मचारियों की जान जा सकती थी ऐसे साहसी थानाध्यक्ष ने जान की परवाह न करते हुए उससे मुठभेड़ कर दी कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे मौके पर वदमाश को मार गिराया था।ऐसे तेज तर्रार और साहसी पुलिस कर्मचारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में लखनऊ में बुलाकर वीरता सम्मान वीरता पदक से सम्मानित किया अन्य पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देने के साथ वीरता पुरस्कार से नवाजा गया उनका मनोबल और साहस बढ़ाया। वीरता पदक मिलने पर जनपद के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। मैनपुरी पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी ने भी बधाई दी है। क्षेत्र के समाजसेवी वरिष्ठ नागरिको ने ने हर्ष व्यक्त किया है।

Hariom
Author
Hariom
Share :