सदर ब्लॉक में अब तक शुरू नहीं हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Basti

सदर ब्लॉक में अब तक शुरू नहीं हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Oct 1, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

बस्ती। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बस्ती सदर ब्लॉक के जूनियर विद्यालयों में अब तक बालिकाओं का प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के अनुसार विद्यालयों का आवंटन आठ जुलाई तक और प्रशिक्षण 10 जुलाई से शुरू किया जाना था। आरोप है कि जिले के अन्य विकासखंडों में विद्यालयों का आवंटन हो गया, लेकिन सदर ब्लॉक में प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई।

विभाग की ओर से 16 जुलाई को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय आवंटन के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सदर ब्लॉक में योजना का धरातलीय क्रियान्वयन नहीं हो पाया। वहीं, पिछले सत्र के प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान भी लंबित होने की बात सामने आ रही है। मामले में डीसी बालिका अमित सोनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका।

Ramraj Tiwari
Author
Ramraj Tiwari
Share :