क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के छात्र के साथ स्कूल परिसर में बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने इस संबंध में थाना बेवर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थी वंश भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज, जो कि न्यू बुद्धमान थाना व कस्बा बेवर का निवासी है और ऑक्सफोर्ड सीनियर विद्यालय रायपुर में कक्षा 10 का छात्र है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह जानकारी दी है।
छात्र के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को छुट्टी के बाद वह बस से घर वापस आ रहा था। उसी बस में विद्यालय के टीचर सिविन वर्गीज व स्टॉफ बैठा था तथा बच्चे आपस में बातचीत कर रहे थे।
आरोप है कि बस के अंदर मौजूद छात्र-अध्यापक संदीप कुमार ने अचानक खड़े होकर उसका वीडियो बना लिया। जब छात्र ने इसका कारण पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया।
इसके अगले दिन यानी 29 सितंबर 2026 की सुबह जब छात्र स्कूल पहुंचा, तो प्रार्थना के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सिविन वर्गीज द्वारा उसे डंडों से बुरी तरह पीटा गया।
छात्र का कहना है कि उसे यह भी नहीं बताया गया कि उसका क्या अपराध था, जिससे उसके शरीर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित छात्र ने थाना पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।