जलस्तर घटते ही चंबल घाट पर दिखा शिव मंदिर, गूंजे हर-हर महादे

Agra

जलस्तर घटते ही चंबल घाट पर दिखा शिव मंदिर, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Sep 12, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पिनाहट। चंबल नदी का जलस्तर घटने के साथ शनिवार सुबह घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पानी से बाहर दिखाई देने लगा। मंदिर के दर्शन होते ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। जलस्तर और कम होने पर श्रद्धालुओं के मंदिर के दर्शन किये ।


बताया गया कि पिछले चार दिनों से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण घाट स्थित शिव मंदिर पानी में डूबा हुआ था। इससे ग्रामीण मंदिर तक पहुंचकर पूजा-अर्चना नहीं कर पा रहे थे। शनिवार को नदी का जलस्तर कम होने पर मंदिर पूरी तरह दिखाई देने लगा। मंदिर के दर्शन होते ही ग्रामीणों में उत्साह नजर आया और उन्होंने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।


वहीं, नदी का पानी कम होने के बाद घाट के किनारे बड़ी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया है। इससे घाट पर फिसलन बनी हुई है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Vijay Sharma
Author
Vijay Sharma
Share :