जैतपुर। ब्लॉक में शुक्रवार को निषाद समाज की एक बैठक हुई। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विसंबर प्रसाद निषाद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की।
निषाद ने कहा कि उनका सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को जेल से निकालकर संसद तक पहुंचाया था।
निषाद ने कहा कि इस सम्मान को वे वोट के रूप में लौटा सकते हैं। सभी समाज के लोगों ने एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी का साथ देने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में रोहित राजपूत, धर्म राजपूत, सुरेश राजपूत, मुकेश राजपूत, देवेंद्र वर्मा और शिवम वर्मा सहित निषाद समाज के कई लोग मौजूद रहे।