छावनी, बस्ती। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस एवं अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को छावनी तिराहे पर विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
छावनी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम और वंदे मातरम् के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भी भेंट की।
इस अवसर पर विहिप से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में दीपक पंडित, अंकित भट्ट, पवन मिश्रा, अशोक सिंह, दिवाकर सिंह, रितेश सिंह, अनिल सिंह बब्बू, सुरेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।