बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने बांटी दवाएंसंक

Basti

बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने बांटी दवाएंसंक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीम ने किया गांवों का दौरा

Sep 12, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

विक्रमजोत, बस्ती। सरयू नदी में आई बाढ़ के चलते विक्रमजोत क्षेत्र के बांध और नदी के बीच बसे गांवों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को दवाएं वितरित की।

सीएचसी विक्रमजोत के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी।

डॉ. अतुल सिंह स्वयं टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लकड़ी दूबे, लकड़ी पांडेय, अर्जुनपुर, सिटकहा पांडेय, बलुआ बसगोती और ठोकर नंबर दस सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का वितरण किया।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। विभाग की टीम ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

Ramraj Tiwari
Author
Ramraj Tiwari
Share :