मुजफ्फरनगर: 11 अक्टूबर को किसान-मजदूर महापंचायत!

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: 11 अक्टूबर को रतनपुरी में किसान-मजदूर अधिकार महापंचायत, ₹500 गन्ना मूल्य और 8 गुना मुआवजे समेत कई मांगें उठाएगा संगठन

Sep 10, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। किसानों और मजदूरों के हक एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन सेवक (अ.) ने किसान-मजदूर अधिकार महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन के मुताबिक महापंचायत 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे गांव रतनपुरी, खतौली, मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में प्रस्तावित महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने, बकाया गन्ना भुगतान, किसान-मजदूर पेंशन, मुफ्त बिजली, कर्जमाफी, आयुष्मान कार्ड और हाईवे से प्रभावित किसानों के मुआवजे समेत कई मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल करने की मांग

संगठन की प्रमुख मांगों में गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल निर्धारित करना शामिल है। इसके साथ ही गन्ना आपूर्ति के बाद किसानों को निर्धारित समय में भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

संगठन ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को ब्याज सहित तत्काल दिलाने की भी मांग रखी है।

50 वर्ष के बाद ₹5000 मासिक पेंशन की मांग

भारतीय किसान यूनियन सेवक (अ.) ने 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग किसानों और मजदूरों को ₹5000 प्रति माह किसान-मजदूर सहायता पेंशन दिए जाने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि उम्र बढ़ने के बाद किसानों और मजदूरों की आर्थिक सुरक्षा के लिए नियमित सहायता पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए।

300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने की मांग

महापंचायत में किसानों को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके अलावा काली नदी और चोगामा नहर की साफ-सफाई कराने की मांग संगठन की प्रमुख मांगों में शामिल है।

संगठन ने सभी किसान परिवारों के आयुष्मान कार्ड बिना शर्त बनाए जाने की मांग भी रखी है।

कर्जमाफी और किसान क्रेडिट कार्ड का मुद्दा

संगठन ने प्रदेश के किसानों का एक बार पूरा कर्ज माफ करने की मांग की है। इसके साथ किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ाने और उसके ब्याज को माफ करने की मांग भी महापंचायत में उठाई जाएगी।

भाकियू सेवक का कहना है कि खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

शिक्षा-चिकित्सा निशुल्क और बेरोजगारी भत्ते की मांग

किसानों के परिवारों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा निशुल्क करने की मांग भी संगठन ने रखी है।

इसके अलावा स्नातक बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹10 हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग प्रस्तावित महापंचायत में उठाई जाएगी।

हाईवे प्रभावित किसानों को 8 गुना मुआवजा देने की मांग

संगठन ने गोरखपुर-अंबाला हाईवे से प्रभावित किसानों को आठ गुना मुआवजा दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में संगठन इन सभी मांगों को लेकर महापंचायत के माध्यम से अपनी आवाज उठाएगा।

किसानों-मजदूरों से रतनपुरी पहुंचने की अपील

भारतीय किसान यूनियन सेवक (अ.) ने क्षेत्र के किसान और मजदूरों से 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रतनपुरी पहुंचकर किसान-मजदूर अधिकार महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

संगठन का कहना है कि महापंचायत के माध्यम से किसानों और मजदूरों की समस्याओं एवं मांगों को एक मंच से प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर


 

Share :