मुजफ्फरनगर: पुरकाजी में स्कॉर्पियो-डंपर की टक्कर, 3 की मौत

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पुरकाजी के लक्सर रोड पर रात करीब 10:15 बजे हुआ हादसा; स्कॉर्पियो में सवार थे 7 लोग, हाइड्रा की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के लक्सर रोड पर सोमवार रात स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा सहित अन्य संसाधनों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:15 बजे की है। लक्सर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो एन (UK 16 G 0005) को डंपर (UK 17 CA 8485) ने साइड से टक्कर मार दी।

स्कॉर्पियो में सवार थे 7 लोग

पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में करीब 50 वर्षीय चालक आदेश कुमार और 35 वर्षीय निशा की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय गोनी की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी दी गई है।

हादसे में राखी (48), कुसुम (70), रूबी (48) और वैष्णवी (7) घायल हुई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हाइड्रा की मदद से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुरकाजी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा सहित आवश्यक संसाधनों की मदद ली गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी।

SSP संजय कुमार वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डंपर और चालक पुलिस के कब्जे में

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Share :