मुजफ्फरनगर: पीपलखेड़ा में भाकियू सेवक का जनसंपर्क

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: भाकियू सेवक के स्थापना दिवस को लेकर पीपलखेड़ा में जनसंपर्क, 11 अक्टूबर की किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

Sep 17, 2026
0 Likes
3
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

चरथावल/मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के आगामी स्थापना दिवस समारोह एवं किसान महापंचायत को लेकर संगठन ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पीपलखेड़ा गांव में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं किसानों से संवाद कर 11 अक्टूबर 2026 को रतनपुरी, खतौली में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के साथ किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

गांव-गांव पहुंचकर किसानों को दिया जा रहा निमंत्रण

कार्यकर्ताओं ने पीपलखेड़ा में ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। संगठन का कहना है कि महापंचायत को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं और स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

पदाधिकारियों के मुताबिक 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रतनपुरी, खतौली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।

गन्ना भुगतान और बिजली की समस्याओं पर होगी चर्चा

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार किसान महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने, गन्ने के उचित मूल्य की मांग, ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती रोकने तथा बिजली लोड और बिलिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे।

वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के बाद संगठन आगे की रणनीति भी तय करेगा।

संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

जनसंपर्क कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पुंडीर, जिलाध्यक्ष शोभित पुंडीर, जिला सचिव नेत्रपाल सिंह, युवा जिला महामंत्री धीरज सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुंडीर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सौरभ पुंडीर, कुलदीप राणा और अमित राणा समेत संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल-मुजफ्फरनगर

Share :