मुजफ्फरनगर: दीदाहेड़ी में भाकियू सेवक की किसान पंचायत

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: दीदाहेड़ी में भाकियू सेवक की किसान पंचायत, ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दीपक सोम का स्वागत; तीन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Sep 12, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

चरथावल/मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम दीदाहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन सेवक की किसान पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों के काफिले के साथ उनका एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।

पंचायत में किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 11 अक्टूबर को रतनपुरी कस्बा, खतौली में प्रस्तावित संगठन के प्रथम स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में किसानों से शामिल होने का आह्वान किया गया।

किसानों की आवाज बुलंद करना हमारा दायित्व: धीरज सिंह राणा

पंचायत को संबोधित करते हुए युवा जिला संगठन महामंत्री ठाकुर धीरज सिंह राणा ने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करना और उनके हक एवं अधिकारों की रक्षा करना संगठन का दायित्व है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने और संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

11 अक्टूबर को रतनपुरी में होगा पहला स्थापना दिवस

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने पंचायत में मौजूद किसानों और कार्यकर्ताओं को 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रतनपुरी कस्बा, खतौली में होने वाले भारतीय किसान यूनियन सेवक के प्रथम स्थापना दिवस में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

संगठन की ओर से बताया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर किसानों से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगें सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। संगठन ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने का दावा किया है।

दीपक सोम ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

अरशद राणा बने मुजफ्फरनगर महानगर अध्यक्ष

किसान पंचायत के दौरान संगठन विस्तार की भी घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने मोहम्मद अरशद राणा निवासी दीदाहेड़ी को मुजफ्फरनगर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही मोहम्मद फरीद राणा को चरथावल ब्लॉक उपाध्यक्ष और मुरसलीन राणा को दीदाहेड़ी ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन और किसानों के हित में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

पंचायत में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत राणा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अजमल पुंडीर, मंडल सचिव गय्यूर अली फौजी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष ठाकुर शोभित पुंडीर, युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर अंकुर राणा, युवा जिला संगठन महामंत्री ठाकुर धीरज सिंह राणा, शामली जिलाध्यक्ष ठाकुर सुनील चौहान, जिला सचिव ठाकुर नेत्रपाल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश राणा, मंजीत राणा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल-मुजफ्फरनगर


 

Share :