मुजफ्फरनगर में भड़काऊ वीडियो पर बवाल, चरथावल थाने में शिकायत

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश, चरथावल थाने में कार्रवाई की मांग

Aug 29, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित भड़काऊ वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों और सनातन धर्म से जुड़े लोगों में नाराजगी सामने आई है। राजपूत उत्थान समिति और अखिल भारतीय करणी सेना मुजफ्फरनगर से जुड़े पदाधिकारियों ने चरथावल थाने पहुंचकर थाना अध्यक्ष सत्यनारायण दहिया को प्रार्थना पत्र सौंपा और वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वायरल वीडियो में हिंदू समाज और विभिन्न सामाजिक वर्गों को लेकर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई है। संगठनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share :