चरथावल में किसानों की ट्रैक्टर यात्रा, 15 अक्टूबर की महापंचायत का आह्वान

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में किसानों का शक्ति प्रदर्शन

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

मंगनपुर में ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में जनसंवाद और स्वागत समारोह; बोले- सरकार से बैर नहीं, गलत नीतियों का विरोध जारी रहेगा

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल क्षेत्र के मंगनपुर गांव में भारतीय किसान मजदूर संगठन की ओर से आयोजित जनसंवाद एवं स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आगामी 15 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के GIC मैदान में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

इससे पहले रोनी से ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा का रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। संगठन ने इस यात्रा को 15 अक्टूबर की महापंचायत के लिए जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बताया।

मंगनपुर में कार्यक्रम का आयोजन संजू राणा की ओर से किया गया। पंचायत की अध्यक्षता राजकुमार बूढ़ाखेड़ा ने की, जबकि मंच संचालन युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा ने किया।

‘सरकार से बैर नहीं, गलत नीतियों का विरोध करेंगे’

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि संगठन का किसी सरकार से कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है, लेकिन किसानों, मजदूरों और समाज के हितों के खिलाफ नीतियों का विरोध जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि समाज के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरन सिंह ने कार्यकर्ताओं और किसानों से 15 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के GIC मैदान में होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

लोकेश पुंडीर बोले- लगातार बढ़ रही संगठन की ताकत

जिलाध्यक्ष लोकेश पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान मजदूर संगठन लगातार जमीनी स्तर पर अपनी ताकत बढ़ा रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने भी 15 अक्टूबर की महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की बात कही।

नरेंद्र राघव बने जिला उपाध्यक्ष, सुमित राघव को तहसील की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की भी घोषणा की गई। नरेंद्र राघव को जिला उपाध्यक्ष और सुमित राघव को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई।

आसपास के गांवों से पहुंचे किसान-मजदूर

कार्यक्रम में संयोजक संजू राणा, शेरपाल प्रधान, जिलाध्यक्ष लोकेश पुंडीर, युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, सौरभ, मेहताब, अमन, शिव कुमार, विनोद प्रधान, मुकेश चौहान, सौरभ पुंडीर और बबली शर्मा सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार रोनी, पीपलहेड़ा, मंगनपुर, बलवाखेड़ी सहित आसपास के कई गांवों से किसान, मजदूर और ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे।

रिपोर्ट: अनिल पुंडीर, NHP भारत NEWS, चरथावल-मुजफ्फरनगर

Share :