मुजफ्फरनगर: दूधली में गोगा जाहरवीर माढ़ी मेले का शुभारंभ

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: दूधली में ऐतिहासिक गोगा जाहरवीर माढ़ी मेले का शुभारंभ, दीपक सोम-संजीव बालियान और सुरेश राणा ने संयुक्त रूप से काटा फीता

Sep 13, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल-मुजफ्फरनगर

चरथावल/मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में ऐतिहासिक श्री जाहरवीर गोगाजी माढ़ी मेले का शुभारंभ हुआ। भारतीय किसान यूनियन सेवक (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता ठाकुर सुरेश राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान माढ़ी समिति के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

स्थानीय मान्यता के अनुसार दूधली स्थित गोगा जाहरवीर माढ़ी का विशेष धार्मिक महत्व है। आयोजकों का दावा है कि यह माढ़ी करीब 170 वर्ष पुरानी है और राजस्थान के बगड़ के बाद गोगा जाहरवीर के प्रमुख आस्था स्थलों में इसकी विशेष मान्यता है।

लंबी कतारों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

मेला शुरू होते ही गोगा जाहरवीर माढ़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हाथों में छड़ी लेकर पहुंचे श्रद्धालु लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

आयोजकों के मुताबिक मेले में उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गोगा जाहरवीर महाराज के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं।

पुलिस और PAC तैनात, ड्रोन से भी निगरानी

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में PAC के जवानों को भी लगाया गया है।

भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

करीब 100 कार्यकर्ता संभाल रहे व्यवस्था

माढ़ी समिति की ओर से भी मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 100 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपे जाने की जानकारी दी गई है। कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की कतार, मेला परिसर और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, भंडारे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ रात के समय रोशनी के भी इंतजाम किए गए हैं।

ग्राम प्रधान और संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

मेले के उद्घाटन के दौरान ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, भारतीय किसान यूनियन सेवक से जुड़े ठाकुर शोभित पुंडीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत पुंडीर, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर राणा, शामली जिलाध्यक्ष ठाकुर सुनील चौहान, युवा जिला संगठन महामंत्री ठाकुर धीरज राणा और ब्लॉक उपाध्यक्ष ठाकुर सतीश राणा समेत माढ़ी समिति के कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों का कहना है कि मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए इस बार सुरक्षा, पेयजल, भोजन, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Share :