विधायक पक्षालिका सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
पिनाहट: बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर ने शुक्रवार को पिनाहट ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ने अरनोटा, मंसूखपुरा, खजूरियानपुरा, गुर्जा, सुखताल, अटैयापुरा, बरपुरा, उतासना, बिचापुरा, देवगढ़, पड़ुआपुरा, अमरसिंहपुरा, करकोली, जगतूपुरा, बड़ापुरा, सुखाभानपुरा और अनिरुद्धपुरा सहित अन्य गांवों का दौरा किया। शोक संतप्त परिवारों से भेंट के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।