मार्कण्डेय महादेव घाट पर 18 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Varanasi

वाराणसी: मार्कण्डेय महादेव घाट पर स्नान के दौरान 18 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Jul 15, 2026
1 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
 1
Property view
Property view 2
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

कब जागेगा प्रशासन मार्कण्डेय महादेव घाट पर फिर हुआ मौत का तांडव


चौबेपुर वाराणसी। मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान के दौरान पैर फिसलने से 18 वर्षीय छात्र वैभव गुप्ता की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, वैभव गुप्ता (18) पुत्र राजेश गुप्ता, निवासी चोलापुर, वाराणसी, अपने एक मित्र के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद मित्र के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे वैभव का शव गंगा से बाहर निकाला गया।

बाद में चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची मृतक की मां उर्मिला गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल था।

बताया गया कि मृतक के पिता राजेश गुप्ता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। वैभव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके बाद बहन और सबसे छोटा भाई विराट गुप्ता है।

मार्कण्डेय महादेव घाट पर इससे पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और प्रशिक्षित लाइफगार्ड की व्यवस्था नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Tag :
पुलिस कार्रवाई
अजय कुमार चौबे
Author
अजय कुमार चौबे
Share :