Published By: Anil Pundir Mon, 27 Jul 2026 12:00 pM
मुजफ्फरनगर में आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, हिंदू संगठनों और कांवड़ शिविर आयोजकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, पॉलिथीन मुक्त शिविर, सीसीटीवी निगरानी और कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अफवाहों से बचने का आग्रह किया। प्रशासन ने बताया कि यात्रा के दौरान लगभग 3,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों एवं दवाइयों की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।