चरथावल: किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: किड्स हैवन पब्लिक स्कूल चरथावल में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती,

Oct 3, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

मुजफ्फरनगर के रोहाना रोड, चरथावल स्थित किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण और विचार प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी साझा की। शिक्षिकाओं रीना और काजल शर्मा ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश धीमान ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ के महत्व पर चर्चा करते हुए उनके जीवन को सादगी, ईमानदारी और देशसेवा का उदाहरण बताया।

विद्यालय की संस्थापिका सुनीता धीमान ने कहा कि महात्मा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और अहिंसा के मार्ग को नहीं छोड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देशवासियों का मनोबल बढ़ाया।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को गांधी एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सच्चाई, अनुशासन, परिश्रम और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। विद्यालय कोऑर्डिनेटर सविता धीमान ने भी बच्चों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अमित कौशिक, मंजर अली, उमंग भारद्वाज, कपिल कुमार, हर्षित सैनी, अमित पुंडीर, अंकुश शर्मा, अमिता धीमान, पूनम सिंघल, कहकशां त्यागी, रिकी, रीसा सैनी, माही शर्मा, हिना चौधरी, शमा परवीन, रेनू शर्मा, नेहा देशवाल, लक्ष्मी विश्वकर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पूजा सिंघल, मोनिका पुंडीर, गुंजन सैनी, रीना, मुस्कान शर्मा, हिमांशी पाल, नीतू चौधरी, दिव्यांशी शर्मा, महेश कुमार, कृतिका धीमान, निशा, तनुष्का त्यागी, वंशी, फायजा, सौरभ कुमार, हिमांशु और हिमांशु पाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP Bharat News, चरथावल, मुजफ्फरनगर

Share :